फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के हाटा रेलवे पुल के पास बुधवार की सुबह ट्रेन की जद में आने से छात्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रघुवरगंज निवासी रोशन राज भट्ट (21) स्वामी सहजानंद महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र था। वह एनसीसी कैडेट भी था। प्रतिदिन की तरह वह घर से पढ़ाई के लिए गाजीपुर के लिए लिए निकला। ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे पुल के पास बलिया की तरफ से आ रही सद्भावना एक्सप्रेस की जद में आ गया। चपेट में आने से गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। दुर्घटना के बाद आस-पास मौजूद लोग आनन-फानन में उपचार के लिए ले गए, जहां मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक तीन भाईयों में सबसे बड़ी था। मृतक के पिता का दो वर्ष पहले ही निधन हो चुका है। कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें