फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रात में आंधी, सुबह हुई बूंदाबांदी मौसम के तेवर से किसान चिंतित

विज्ञापन
शहर को गोराबाजार में बूंदाबांदी के दौरान बाइक से जाते सवार। संवाद - फोटो : मेडिकल कॉलेज में मारपीट में घायल युवक का चल रहा इलाज।
विज्ञापन
गाजीपुर। मौसम का मिजाज बदलने से किसान चिंतित हैं। सात अप्रैल की रात में आंधी आई। अगले दिन बुधवार को सुबह बूंदाबांदी हुई। खेतों में अभी भी गेहूं व अन्य फसलों की कटाई-मड़ाई का कार्य चल रहा है। जिससे किसान परेशान हैं। 15 मिनट हुई बूंदाबांदी के कारण करीब एक एमएम बारिश हुई। सात अप्रैल को रात करीब 10 बजे के बाद आंधी चलने लगी। इससे लोगों को सिहरन का एहसास हुआ। करीब 10 मिनट तक 35 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके बाद मौसम सामान्य हो गया। अगले दिन आठ अप्रैल को सुबह करीब साढ़े 10 बजे बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

अभी कई किसानों की खड़ी फसल अभी भी खेत में खड़ी है। उनको चिंता सता रही थी कि अगर बारिश तेज हुई, तो मेहनत की कमाई पानी में बह जाएगा। हालांकि दोपहर बाद खिली धूप होने से किसानों ने राहत की सांस ली। जनपद का अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंधी व बूंदाबांदी के कारण अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई।
पीजी कॉलेज वेधशाला के प्रेक्षक मदनगोपाल दत्ता ने बताया कि करीब एक एमएम बारिश हुई है। देवकली : क्षेत्र में पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। वर्तमान में गेहूं की कटाई व मड़ाई का कार्य चल रहा है। करीमुद्दीनपुर : क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। गंगौली : तेज हवाओं के झोंके बादलों की गड़गड़ाहट और रुक-रुककर हो रही बूंदाबांदी के कारण खेती-किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है। संजय यादव, अजय, सुरेंद्र, फागू, रामबली, सोनू यादव किसानों के अनुसार बार-बार मौसम बदलने के चलते अब तक लगभग 75 प्रतिशत मड़ाई कार्य पूरा नहीं हो सका है। भांवरकोल : आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। कई किसानों की गेहूं की फसल अभी हार्वेस्टर के इंतजार में कट नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें