फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ ने शराब माफिया और 25 हजार के इनामिया को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर बाजार में शनिवार को पुलिस और एसटीएफ ने वांछित और 25 हजार के इनामिया को धर-दबोचा। पूछताछ के बाद शातिर का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ लखनऊ द्वारा वांछित चल रहे अवैध शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए अभियान के तहत लखनऊ एसटीएफ टीम के उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम 25000 हजार रुपये के इनामिया एवं वांछित अवैध शराब माफिया प्रद्युम्मन राम उर्फ ज्ञान गुंजन की गिरफ्तारी के लिए भ्रमण कर रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह पुलिस कर्मियों के साथ महेशपुर बाजार पहुंचे। वहां दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रुप से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी लेने पर एक मोबाइल और 600 रुपये नकदी बरामद हुई। नोनहरा थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें