फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक भारद्वाज भवन में शनिवार को हुई। इस अवसर पर जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल है। आर्थिक विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून व्यवस्था ध्वस्त है।
विज्ञापन

कहा कि संविधान एवं लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। ऐसी दशा में वाम एकता को मजबूत कर एका कायम कर इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनवादी धर्मनिरपेक्ष ताकतों से मोर्चा बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहली सितंबर को महंगाई, तीनों काले कृषि कानून रद्द करने, एमएसपी पर कानून बनाने आदि सवालों पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा।
25 अगस्त को महान स्वाधीनता सेनानी सरजू पांडेय की पुण्यतिथि सरजू पांडेय पार्क में मनाने पर भी विचार हुआ। जनविरोधी, संविधान विरोधी , विभाजनकारी नीतियों पर चलने वाली तानाशाह सरकार का खुलासा करने के लिए लोगों के बीच जाने का निर्णय हुआ। अंत में बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की प्रशासन से मांग की गई। बैठक में सह सचिव जनार्दन राम, रामअवध, पूर्व विधायक राजेंद्र यादव, फूलमैन, रामलाल, रामशब्द, शमीम अहमद, बच्चेलाल, डा. शिवमूरत बिंद, रामपरीखा यादव, डा. रामबदन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता श्यामाप्रसाद ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें