फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह से डटे तो शाम तक लगा डाले 80 फीसदी पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
वृक्षारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम के तहत शहर के आरटीआई छात्रावास परिसर में मंगलवार को प्रदेश के श्रम राज्यमंत्री मनोहर लाल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 5 जुलाई को वन महोत्सव के तहत जनपद में 29,45,700 पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया था। वन विभाग के अधिकारियों का दावा है कि सुबह 7 बजे से शाम चार बजे तक लक्ष्य के अनुरूप 80 फीसदी पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 5 जुलाई को 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद में 41 लाख 50 हजार 91 पौधे लगाए जाने है। उन्होंने 5 जुलाई, 6 जुलाई एवं 7 जुलाई तक प्रत्येक परिवार अपने आस-पास पड़ोस में एक-एक वृक्ष अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की और कहा कि एक वृक्ष लगाना 10 पुत्र-पुत्रियों के बराबर है। एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा क्योंकि इससे उपजे फलों का लाभ आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपने आंगन में नीम लगाने की सलाह देते हुए कहा कि यह एक औषधीय वृक्ष है।
इस मौके पर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि मंगलवार को जनपद में पौधरोपण का लक्ष्य 29 लाख 45 हजार 700 है। दिनांक 5 से 7 जुलाई तक लगातार तीन दिनों तक वृक्षारोपण करते हुए 41 लाख पौधरोपण का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने पौधरोपण प्रतिशत को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आज के दिन इस संकल्प के साथ जाएं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का प्रयास करें। आप जहां भी जिस रूप में रहे वृक्षारोपण अवश्य करें तथा उन वृक्षों को बचाने का भी प्रयास करें। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रदीप कुमार ने कहा कि जनपद स्तर, तहसील, विकास खंड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर लगाए जा रहे हैं। इसी के साथ 6 और 7 जुलाई को भी यह वृक्षारोपण जन आंदोलन चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि इस वृक्षारोपण में शक्ति वन, खाद्य वन, बाल वन, युवा वन तथा आजादी के अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर अमृत वन की स्थापना किया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा की पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हमें वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वृक्षारोपण अवश्य करें। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है क्योंकि ऑक्सीजन हमें वृक्षों से ही प्राप्त होती हैं। अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में वृक्षों का अनुपात कम है। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर जनपद में प्रतिबंध किया गया है अत: आप सभी लोग इसके उपयोग से बचें क्योंकि इसके वजह से पर्यावरण प्रदूषण होता है।
00
एनसीसी, स्काउट गाइड के बच्चे रहे मौजूद
कार्यक्रम में आदर्श बौद्ध इंटर कॉलेज, लुर्दस कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, एनएसएस, राजकीय सिटी इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं एवं नेहरू युवा केंद्र के वालिंटियर उपस्थित रहे। जिसमें डीएवी इंटर कॉलेज के आशुतोष, लूर्दस कान्वेंट की छात्रा समाया, आदर्श बौद्ध इण्टर कालेज के छात्र रामअवतार प्रसाद और अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने वृक्षारोपण के फायदों के बारे में जानकारी दी।
000
सड़कों की हरित पट्टी पर 65 हेक्टेयर में पौधरोपण के लिए अनुबंध, बजट का इंतजार
वन विभाग की ओर से जनपद में एनएचआई की सड़कों के किनारे 65 हेक्टेयर पौध रोपण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। जिसमें 45.5 हजार पौध रोपण होगा। ये पौधे सड़क की हरित पट्टियों पर लगाए जाएंगे। वन विभाग और एनएचआई के बीच पौधा लगाने को लेकर अनुबंध किया गया। जिसमें एक हेक्टेयर में 625 पौधे लगाया जाएगा। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलते ही पौध रोपण का काम शुरू दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें