फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण के आगमन की तैयारियों में जुटी लहुरी काशी

Wed, 24 Aug 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
कृष्‍ण
विज्ञापन
जनपद में 25 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव मनाया जाएगा। रात 12 बजे भगवान  कृष्ण का जन्माभिषेक होगा। जन्म के बाद विभिन्न द्रव्यों से भगवान को स्नान कराया जाएगा। कुछ  जगह मंदिर से भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महोत्सव के पूर्व संध्या पर कई  मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी शुरू हो गया है। बुधवार को कलेक्टर परिसर, सदर कोतवाली, जिला जेल, मिश्रबाजार, महुआबाग, चीतनाथ, लंका, स्टेशन रोड, गोराबाजार, नवाबगंज, नखास, रौजा, शेखपुर, रजदेपुर, पीरनगर, बंधवा, सकलेनाबाद, महाजनटोली, लालदरवाजा, उर्दूबाजार, स्टीमरघाट, रायगंज, जलनिगम कालोनी, ददरीघाट, आमघाट सहित अन्य मुहल्लों के मंदिरों और घरों में लोग सुबह से लेकर देर रात तक झांकिया सजाने में जुटे रहे।  कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत हो रहे  विभिन्न कार्यक्रमों के कारण अभी से मंदिर व पंडाल सज गए हैं। जिला कारागार, पुलिस लाइन के साथ ही दर्जनों थाने तथा विभिन्न विद्यालयों में  कार्यक्रम आयोजित किया गया है।  
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शहर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर भगवान की विभिन्न लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां सजाई जाती है। कई जगहों पर कीर्तन-भजन के साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। रात 12 बजे कांहा का जन्म होने पर महिलाओं द्वारा मंगल गीत गाने के साथ ही घंट-घडिय़ाल बजाकर अपनी खुशी का लोग इजहार करते है। पर्व से पूर्व बुधवार को शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में झांकियां तैयार करने का सिलसिला सुबह से लेकर देर रात तक जारी रहा।
श्रीजन्माष्टमी पर मोहन मुरली वाले का जन्म, बासुदेव की ओर से सूप में लेकर नदी पार करना, नटखट कान्हा की अटखेलियां, नागनथैया, कंश का वध तथा कृष्ण का अर्जुन को गीता का उपदेश आदि झांकियां शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों के साथ लोगों के घरों में सजाई जाती है। शाम को इन झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। दुल्लहपुर, बिरनो, जंगीपुर, मरदह, नंदगंज, सैदपुर, खानपुर, शादियाबाद, बहरियाबाद, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, कासिमाबाद, करीमुद्दीनपुर, दुुबिहा, जमानिया, मतसा, दिलदारनगर, भदौरा, गहमर, सुहवल, करंडा, सादात, भीमापार, कठवामोड़ सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग झांकिया सजाने में जटे रहे। जन्माष्टमी के पर्व के मौके पर जिले के कई मंदिरों के साथ ही थानों में कीर्तन-भजन सहित विभिन्न प्रकार के आयोजन भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें