भांवरकोल थाना अंतर्गत मिर्जाबाद मनिया चटटी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में बाप बेटा सहित 3 लोग घायल हो गये। बकसर निवासी मुराद अपनी पत्नी को मुहम्मदाबाद पहुंचाकर वापस बक्सर की तरफ जा रहा था कि उधर से एक ही वाइक पर सवार पखनपुरा निवासी द्वारिका गुप्ता एवं उसके पुत्र अखिलेश गुप्ता अपने गॉव पखनपुरा आ रहे थे। मिर्जाबाद मनिया में दोनों वाइकों में आमने सामने टक्कर हो गई जिसमे द्वारिका गुप्ता एवं मुराद गंभीर रूप से घायल हो गये। जबकि अखिलेश गुप्ता को हल्की चोटें आई जिसे मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद घर भेज दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल द्वारिका गुप्ता एवं मुराद को जिला चिकित्सालय के लिये रेफर कर दिया गया।