फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों में दाल बांटकर किया प्रदर्शन

Wed, 17 Feb 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सैय्यदबाड़ा में गरीबों में अरहर की दाल का वितरण कर महंगाई का विरोध किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों को लोक विरोधी बताते हुए कहा कि जनता आने वाले चुनाव में इसका करारा जवाब देगी।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से एकत्रित की गई अरहर की दाल लेकर बुधवार की दोपहर पार्टी के पदाधिकारी सैय्यदबाड़ा पहुंचे। यहां जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परवेज अहमद खां की अध्यक्षता में दाल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आयोजक शेर खां ने पूर्व विधायक अनिल अमिताभ दुबे से हाथों दर्जन भर गरीबों में

अरहर की दाल का वितरण कराकर महंगाई का विरोध किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के चलते पूरे देश में अफरातफरी की स्थिति है। जबसे भाजपा की केंद्र में सरकार बनी है तबसे महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। गरीबों की थाली से दाल गायब हो गई है। कहा कि भाजपा शिक्षण संस्थाओं में भी अपनी
विज्ञापन


गलत नीति को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने सहारनपुर की देवबंद सीट पर कांग्रेस को मिली जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव कांग्रेस के पक्ष में होगा। शेर खां ने कहा कि शहर में गरीबों को वार्ड स्तर पर

दाल का वितरण किया जाएगा। परवेज खां ने कहा कि कांग्रेसजन भाजपा की लोकविरोधी नीतियों के खिलाफ गांव-गांव जाकर पोल खोलने का काम करें। इस मौके पर कौशलेंद्र नारायण सिंह, चंद्रशेखर शुक्ला, राजेंद्र प्रसाद, राशिद
विज्ञापन


विश्वनाथ, माधवकृष्ण, अनुराग पांडेय, सल्लू, हामिद सिद्दीकी, राफेज्या, शकील अहमद, हरवेंद्र यादव, आशुतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें