फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष सवारी गाड़ी 19 तक निरस्त रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। रेल प्रशासन की ओर से पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल बलिया-सहतवार खंड के दोहरीकरण के परिपेक्ष्य में पूर्व प्री-एनआई, प्री-एनआई एवं एनआई कार्यों के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण विभिन्न स्टेशन पर किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी नौ से 19 मार्च तक निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 05135 छपरा-औड़िहार अनारक्षित विशेष सवारी गाड़ी 14 से 19 मार्च तक निरस्त रहेगी। 15111-15112 छपरा-वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस नौ से 19 मार्च, 14016 आनंद विहार-रक्सौल एक्सप्रेस 11 एवं 13 मार्च, 14015 रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस 13 एवं 15 मार्च, 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस नौ से 18 मार्च तथा 15053 छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस 13 से 19 मार्च तक निरस्त रहेगी। बताया कि मुजफ्फरपुर से 10 एवं 17 मार्च को प्रस्थान करने वाली 14523 मुजफ्फरपुर-अम्बाला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औड़िहार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से आठ से 18 मार्च तक प्रस्थान करने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। आनंद विहार टर्मिनस से नौ एवं 16 मार्च को प्रस्थान करने वाली 14018 आनंद विहार टर्मिनस-रक्सौल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग औड़िहार-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें