फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मतदाता सूची में छूटे लोगों के नाम जोड़ने को चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के नाम शामिल कराने के लिए जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर निरंतर पुनरीक्षण-2026 के दौरान विभिन्न विभागों के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसका उद्देश्य कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटे, यह सुनिश्चित करना है।
अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के आधार पर चल रहे पुनरीक्षण में अर्ह युवा, छूटे हुए मतदाता, पहली बार मतदाता बनने के पात्र, बेघर, दिव्यांग और महिला मतदाताओं के नाम सूची में शामिल किए जाएंगे। अभियान में महिला कल्याण, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांगजन, ग्राम्य विकास और युवा कल्याण विभाग का सहयोग लिया जाएगा।
मतदाता सूची में नाम नहीं होने पर मतदान केंद्रों पर बीएलओ से फार्म प्राप्त कर जमा किया जा सकता है। इसके अलावा तहसील कार्यालय और जिला निर्वाचन कार्यालय से भी फार्म लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन माध्यम से ईसीआई नेट मोबाइल एप और voters.eci.gov.in के जरिए फार्म-6, फार्म-8 और फार्म-7 भी जमा किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें