फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर देंगे विशेष ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर देंगे विशेष ध्यान
विज्ञापन

चौबीस एकेडमिक रिसोर्स पर्सन का किया जाएगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए जतन किए जा रहे हैं। शिक्षण कार्य में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए एवं शिक्षकों को सहयोग देने के लिए चौबीस रिसोर्स पर्सन का चयन किया जाना है, जो पढ़ाई में कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देंगे। अगले महीने से इसकी प्रक्रिया शुरू होगी। शिक्षकों का चयन जिला स्तरीय कमेटी की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में सोलह विकासखंड एवं एक नगर क्षेत्र के लिए इनका चयन किया जाना है। एक ब्लाक में पांच एकेडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का चयन किया जाता है। प्रत्येक एआरपी को हर महीने तीस स्कूलों में शिक्षण कार्य में सहयोग करना होगा। प्रत्येक माह इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा पढ़ाई में कमजोर रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। वर्तमान में कुल 61 एकेडमिक रिसोर्स पर्सन चयनित हैं। शेष 24 का चयन करने के लिए चुनाव के बाद प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग की ओर से शिक्षकों से इसके लिए आवेदन मांगा जाता है। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी हेमंत राव ने बताया कि शिक्षकों में से ही रिसोर्स पर्सन का चयन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें