फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिला कोरोना का एक संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में रविवार को एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे होम आईसोलेट कर दिया। वहीं 15 संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या 25 रह गई है। वहीं 72 संदिग्धों का स्वैब आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया। वहीं गैर जनपद के अस्पताल में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में संक्रमित मरीजों के मौत का आंकड़ा 12 पहुंच गया है। जबकि 105 किशोरों को प्रथम और 889 को दूूसरा डोज लगा। साथ ही 14 को बूस्टर डोज लगा। साथ ही 18 से 60 वर्ष के 45 को कोरोना का पहला डोज और 3735 को दूसरा डोज लगा।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर में प्रतिदिन संक्रमित मरीजों का आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। मरीजों के स्वास्थ्य होने की रफ्तार भी तेज है। आंकड़ों को देखा जाए तो रिकवरी 99.55 है। देर शाम आई रिपोर्ट में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम संपर्क में आने वालों की सूची तैयार कर उनकी जांच कराने के लिए उन्हें ट्रेेस करने में जुट गया है, जिससे संक्रमण के फैलाव पर अंकुश लगाया जा सके। इधर एक कोरोना संक्रमित के मौत से आंकड़ा जहां धीरे-धीरे बढ़ रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है। इधर अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने का भी काम किया जा रहा है, जिससे उन्हें सुरक्षित किया जा सके। इस संबंध में एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। वहीं एक कोरोना संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे एहतियात के साथ सतर्कता काफी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें