लट्ठूडीह। वाराणसी-छपरा रेलमार्ग पर ताजपुर डेहमा हाल्ट स्टेशन के पास डीएमयू सवारी गाड़ी के इंजन के पास लगे कोच के पहिए का ब्रेक जाम होने से चिंगारी निकलने लगी। इससे दौरान करीब आधे घंटे तक यह सवारी गाड़ी ताजपुर डेहमा हाल्ट स्टेशन पर खड़ी रही।
करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक अनिल राय ने बताया कि, औड़िहार से छपरा को जाने वाली डीएमयू सवारी गाड़ी के इंजन के पास लगे कोच के पहिए का ब्रेक जाम होने से ताजपुर डेहमा हाल्ट स्टेशन पास चिंगारी निकलने लगी। स्टेशन के पास 24सी गेट पर तैनात गेटमैन राहुल कुमार ने फौरन ट्रेन के गार्ड को लाल लाइट दिखाकर ट्रेन को रोकने का इशारा किया। इसके बाद गार्ड ने ट्रेन के लोको पायलट को जानकारी देते हुए ताजपुर डेहमा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन के रूकने के बाद गार्ड और लोको पायलट ने करीब आधा घंटे तक प्रयास कर ट्रेन की बोगी के जाम ब्रेक को पहिया से अलग किया। इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो गई।