जखनिया सीट पर वेदी राम ने 36865 मतों के अंतर से भाजपा के रामराज बनवासी को हाराया है। जंगीपुर सीट पर सपा ने अपनी चौथी पर परंपरागत जीत को कायम रखा। इस सीट पर सपा के डा. विरेंद्र यादव ने भाजपा के रामनरेश कुशवाहा को 35063 मतों के अंतर से हराया।
सैदपुर में सपा ने अपने गढ़ को बचाए रखा। जहां नवयुवक प्रत्याशी अंकित भारती ने भाजपा के सुभाष पासी को 35294 वोटों के मुकाबले से हराया। इस बार मुहम्मदाबाद सीट पर उलटफेर करते हुए सपा के प्रत्याशी सुहैब अंसारी ने भाजपा की अलका राय को 18759 मतों से शिकस्त दी।