फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के समय नफरत फैलाने का कार्य करती है भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव के समय में भाजपा धर्म के नाम पर नफरत फैलाने का कार्य करती है। उसकी यह साजिश सपा कामयाब नहीं होने देगी। ये बातें सोमवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री रामअचल राजभर ने महर्षि भारद्वाज बाबा रामदास किशोर इंटर कालेज भैरोपुर के परिसर में आयोजित सपा लाओ, प्रदेश बचाओ सामाजिक भाइचारा सम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है। अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। आए दिन हत्या, बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं हो रही हैं। कहा कि प्रदेश के मुखिया कहते हैं प्रदेश में सुशासन का राज चल रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को प्रदेश से खदेड़कर समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री रामअचल राजभर, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद तूफानी सरोज, जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने महाराजा सुहेलदेव राजभर, संविधान निर्माता डॉ. बीआर आंबेडकर, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर जयकिशन साहू, रामवृक्ष यादव, वीरेंद्र राजभर, कन्हैया विश्वकर्मा, देवेंद्र यादव, नरसिंह यादव, सुभाष यादव, मुन्नीलाल राजभर, रामनवल यादव, रामदुलार यादव मौजूद रहे। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं संचालन रामनारायन राजभर ने किया। संयोजक डॉ. रमाशंकर राजभर ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें