फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा उपाध्यक्षों को बनाया गया विधानसभा का प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से अनुमोदित समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। सपा जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने बताया कि निजामुद्दीन खान उपाध्यक्ष एवं विधानसभा सदर, श्यामनारायण कुशवाहा उपाध्यक्ष एवं जमानिया विस, संजय सिंह उपाध्यक्ष एवं सैदपुर विस, कन्हैया विश्वकर्मा उपाध्यक्ष एवं जंगीपुर विस, प्रदीप राजभर उपाध्यक्ष एवं जहूराबाद विस तथा रामवचन यादव को उपाध्यक्ष एवं जखनिया विस क्षेत्र प्रभारी मनोनीत किया है।
विज्ञापन

श्री यादव ने बताया कि अशोक बिंद महासचिव, रामवचन यादव कोषाध्यक्ष एवं प्रभारी विस मुहम्मदाबाद बनाए गए। बृजदेव खरवार, विजयशंकर पाल, रमेश चौहान, आजाद कनौजिया, आमिर अली, नरेंद्र कुशवाहा, राजेश कुमार सोनकर, अमित कुमार सिंह, गुड्डू यादव, रामदयाल पासवान, गिरीश गोंड, विजय बिंद, प्रभुनाथ पासी, प्रकाशचंद एवं आबिदा खानम को सचिव बनाया गया है। बताया कि सदस्यों में छोटेलाल यादव, चौ. राहुलदेव निषाद, चंद्रभान गुप्ता, अवधेश यादव, देवनाथ कुशवाहा, चंद्रबली यादव, रामनरेश वनवासी, सुभाष यादव, रामजन्म चौहान, अनिल यादव, यशपाल यादव, अरुण श्रीवास्तव, रामवचन यादव, मुनींद्रनाथ राय, अजीत यादव तथा राजेश यादव प्रमुख हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रेमचंद प्रजापति, रामवचन यादव, मुनींद्रनाथ मिश्र, नसन खां, भोला यादव, ताहिर हुसैन, दयाशंकर यादव, संतोष शाह, सीता यादव, सुधाकर प्रताप एवं कमलेश यादव को सदस्य मनोनीत किया है।
तहसीन बने सदर विस अध्यक्ष
गाजीपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की ओर से अनुमोदित पार्टी के गाजीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने बताया कि तहसीन अहमद सदर, जयहिंद यादव जहूराबाद तथा कमलेश यादव को जखनिया विस का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा हरिनारायण यादव मुहम्मदाबाद, कमलेश यादव सैदपुर, अनिल यादव जमानिया एवं राजेंद्र यादव जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें