गाजीपुर। एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शस्त्रगार, जीपी स्टोर, यूपी 112 कंट्रोल रूम, परिवहन शाखा, क्वार्टर गार्ड, आरटीसी बैरक, पुलिस कैंटीन, पुलिस अस्पताल एवं भोजनालय कक्ष को देेखा। इस दौरान जहां दुर्व्यवस्था मिलने पर संबंधित की जमकर क्लास लगाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रतिसार निरीक्षक को साफ-सफाई एवं रख-रखाव का निर्देश दिया। पुलिस कप्तान ने परेड की सलामी भी ली।
इलाज के दौरान मारपीट में घायल की मौत
करंडा। थाना क्षेत्र के खनगह खुर्द में मामूली विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। बीते 12 जुलाई को 160 रुपये के लिए समशेर व उसके रिश्ते के चाचा इदरीस में बात चीत के दौरान तीखी बहस के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान किसी ने समशेर के सिर पर डंडे से घातक प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल समशेर को उसके परिजन वाराणसी स्थित एक चिकित्सालय में भर्ती कराए, जहां इलाज के दौरान आज मौत हो गई। थानाध्यक्ष करंडा अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक के साले ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।