प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन कर सरकार की गलत नीतियों की जमकर आलोचना की।
धरना सभा में वाराणसी के पूर्व मेयर कौशलेन्द्र सिंह ने कहा कि सपा की सरकार में प्रत्येक समाज, जाति तथा वर्ग का शोषण एवं उनके साथ अन्याय हो रहा है। किसानों को मुआवजा देने में भेदभाव किया जा रहा है। फेफना के विधायक
उपेन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता हर स्तर पर संघर्ष करेंगे। पूर्व विधायक अलका राय ने कहा कि बदलाव के लिए मातृ शक्ति को जगने की आवश्यकता है। पूर्व
प्रदेश मंत्री प्रभुनाथ चौहान ने कहा कि सपा सरकार के कुशासन के विरुद्ध जनता में उत्साह पैदा करना है। पूर्व एमएलसी प्रो. बाबूलाल बलवंत ने कहा कि मिशन-2017 की सफलता के लिए 2015 का पंचायत चुनाव जीतना आवश्यक है।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कार्यकर्ता संघर्ष को तैयार हैं। प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि जनसमस्याओं के प्रति सजग नहीं हुए तो भाजपा अन्याय
बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व की तरफ से चार जुलाई को विधानसभा भवन का घेराव कार्यक्रम को कामयाब बनाने की अपील की। इस मौके पर बृजेन्द्र राय, विजयशंकर राय, रामहित राम, नरेन्द्रनाथ सिंह, पूर्व विधायक उदयप्रताप
सिंह, सिंहासन सिंह, पशुपति राय, विनोद अग्रवाल, रमेश सिंह, डा. मुकेश सिंह, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश राय, रामनरेश कुशवाहा, सरोज कुशवाहा, अनिल पांडेय, देवव्रत चौबे, अच्छेलाल गुप्ता, कुंवर बहादुर सिंह, राजेश सोनकर, गजराज सिंह,
हरेन्द्र यादव, श्यामराज तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन महामंत्री सुनील सिंह ने किया। अंत में उपजिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा गया।