फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरना देकर लगाई न्याय की गुहार

Thu, 02 Jul 2015 11:51 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद के मुर्की अगाध में पिछले दिनों पारस गुप्ता की झोपड़ी जलाकर कब्जा करने के मामले में अपेक्षित कार्रवाई न होने पर पीड़ित परिवार के लोग गुरुवार जिला मुख्यालय पहुंचे। पीड़ितों ने सरजू पांडेय पार्क में धरना देकर न्याय की गुहार
विज्ञापन


लगाई। इसके बाद डीएम और एसपी को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन किया जाएगा।  
धरना सभा में बिरनो के ब्लाक प्रमुख सुभाषचंद गुप्ता ने कहा कि अगर जिला प्रशासन से पीड़ित को न्याय नहीं मिलता है

 तो गांव के लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। कहा कि सपा सरकार में गरीबों पर जुल्म बढ़ रहा है। गरीबों का सुनने वाला कोई नहीं है। हर जगह गरीबों की जमीन पर कब्जे किए जा रहे हैं। मद्घेशिया समाज के जिलाध्यक्ष भोला गुप्ता

ने कहा कि समाज के लोगों की झोपड़ियां जलाकर उनके साथ मारपीट की जा रही है। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और पुलिस प्रशासन चुप्पी साधे हुए है। कहा कि अगर पीड़ित की जमीन पर एक सप्ताह के अंदर मड़ई नहीं बनाई जाती है तो
विज्ञापन


समाज के लोग धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रमाशंकर फौजी, जिला महामंत्री श्रवण कुमार मद्घेशिया, राम भरोसे, विनोद गुप्ता, सुरेन्द्र गुप्ता, जनार्दन, रमेश गुप्ता, मिठाई लाल गुप्ता, राजू गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता, कलावती, गोविंद, प्रेमनाथ गुप्ता आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें