फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा अल्पसंख्यक समाज को नहीं देती है प्रतिनिधित्व : संजय निषाद

विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते प्रदेश के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद।
विज्ञापन
गाजीपुर। सपा मुसलमानों का वोट लेती है, लेकिन उन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं देती है। यह आरोप प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में लगाया। उनके निशाने पर पूरी तरह से समाजवादी पार्टी रही।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हिंदू हो या मुस्लिम, सपा उजड़े-पिछड़े लोगों की आवाज क्यों नहीं बन रही है। आजम खान जब जेल गए, तो कोई उनसे मिलने नहीं गया और न ही उनके लिए कोई आंदोलन किया गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अपने बच्चों को आर्थिक शिक्षा दिलाएंगे, लेकिन मुसलमानों के बच्चों को धार्मिक शिक्षा देंगे। झोपड़ी में रहने वाली, भूमिहीन महिला को सांसद बनाया जाना चाहिए। निचले पायदान पर रहने वाले लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए। नोएडा प्रकरण पर कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें