फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों की दी जानकारी

Sun, 09 Aug 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को सपा कार्यकर्ताओं की तरफ से साइकल यात्रा निकाली गई। इस दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से आम जन को अवगत कराया गया।
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार जंगीपुर विधान सभा क्षेत्र के मेदनीपुर चट्टी पर साइकल यात्रा को सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा मेदनीपुर होते हुए बहलोलपुर, ताड़ीघाट, सुजानपुर, कालूपुर, बवाड़े, युवराजपुर, हरिशचंद्रपुर, भिक्खीचौरा, डेढ़गांवा, टौंगा, उधरनपुर, सुहवल, रमवल, सोनवल, अंहारीपुर से होते हुए पुन: मेदिनीपुर वापस लौटकर सभा के रुप में तब्दील हो गई। सपा नेता दीपक सिंह ने कहा आगामी विधान सभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ता अभी से तैयार रहें। इस मौके पर अब्दुल कादिर राईनी, अनिल यादव, ब्रजेश यादव, फेंकन चौधरी, ओमप्रकाश यादव, पन्नालाल, वकील खां, शिवशंकर पांडेय, मंगरू गुप्ता मौजूद रहे। देवकली संवाददाता के अनुसार सपा नेता डा. जय सिंह के नेतृत्व में पहाड़पुर चौराहे से साइकल यात्रा निकाली गई। नंदगंज संवाददाता के अनुसार सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को बड़हरा से साइकल यात्रा निकाली। इस मौके पर पप्पू यादव, सच्चेलाल यादव, सुनील, बृजेश यादव, मुकेश, महेंद्र यादव, संतोष आदि मौजूद थे। मरदह संवाददता के अनुसार बस स्टैंड से निकली यात्रा नोनरा, डोड़सार, कोदई, सिगेंरा, बेलसड़ी गेहुंड़ी होते हुए कासिम जाकर समाप्त हुई। मौके पर ब्लाक प्रभारी संजीत वर्मा मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें