ब्लाक प्रमुख चुनाव के सीधे मुकाबले में सपा को तगड़ा झटका लगा है। रविवार
को कुल नौ सीटों के लिए मतदान हुआ, जिसमें सपा महज दो पर ही जीत दर्ज करा
पाई। कौएद और बसपा को भी दो-दो सीटें मिली हैं जबकि तीन सीटों पर
निर्दलियों ने कब्जा जमाया।
.
सात सीटों पर बिना किसी विरोध के सपा जीत चुकी
है। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह की तमाम कोशिशों के बावजूद रेवतीपुर
ब्लाक में निर्दल प्रत्याशी मुकेश राय विजेता रहे जबकि करंडा में अमरनाथ
यादव की हत्या का आरोप झेल रहे राजेश सिंह रिंकू अमरनाथ के बेटे और सपा
प्रत्याशी आशीष यादव को
शिकस्त दी।
जिले के 16 में से ब्लाक प्रमुख
की सात सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। सभी सीटें सपा के खाते
में गईं। इसके अलावा कुल नौ सीटों पर रविवार को गहमागहमी और कड़ी सुरक्षा
के बीच मतदान हुए। संवेदनशील माने जा रहे रेवतीपुर ब्लाक का चुनाव सुहवल
इंटर कालेज में कराया गया।
वहां प्रत्याशी मुकेश राय और करिया राय को जेल
से कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया। तीन बजे तक वोटिंग हुई और एक घंटे के बाद
ही ही नतीजे घोषित हो गए। सदर ब्लाक में बसपा के आलोक कुमार को 93 वोट
मिले जबकि सपा के अंगद को महज 13 मत हासिल हुए।
मुहम्मदाबाद में कौएद के
रामकृत सिंह यादव 83 मत पाकर निर्वाचित हुए जबकि रामजीत यादव को 25 तथा
मंजू को दो वोट मिले। भांवरकोल में काटें के मुकाबले में कौएद की अंजू यादव
49 मत पाकर महज तीन वोटों से विजयी रहीं।
यहां उनकी प्रतिद्वंद्वी अलावती
को 46 मत मिले। बाराचवर ब्लाक में सपा की प्रियंका सिंह 88 मत पाकर जीतीं
जबकि उनकी प्रतिद्वंद्वी राजकुमारी को महज 14 वोट मिले। रेवतीपुर के
प्रतिष्ठापरक चुनाव में मुकेश राय 47 मत पाकर निर्वाचित घोषित हुए जबकि सपा
की प्रिया सिंह को 43 तथा मनोज को एक भी वोट नहीं मिला।
करंडा में राजेश
सिंह रिंकू 38 मत पाकर विजयी घोषित हुए जबकि सपा के आशीष यादव को 34 मत
मिले। मनिहारी ब्लाक में बसपा की प्रियंका सिंह 76 मत पाकर विजयी रहीं। सपा
की लीलावती को 32 वोट मिले। भदौरा में सपा की सुनीता कुशवाहा 81 मत पाकर
जीतीं जबकि प्रेमशीला को 30 मत मिले।
शाम को सभी निर्वाचित क्षेत्र पंचायत
प्रमुखों को जिला निर्वाचन अधिकारी- जिलाधिकारी डा. अशोक चन्द्र ने
प्रमाणपत्र प्रदान किया।