फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सांसद का सपा ने फूंका पुतला

Tue, 14 Apr 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सांसद हरिनरायन राजभर की तरफ से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास भाजपा सांसद का पुतला फूंककर उन्होंने राष्ट्रपति से उनको सांसद पद से बर्खास्त करने का ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर एके सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सांसदों को संसदीय भाषा का ज्ञान नहीं है। विवादित एवं सांप्रदायिक बोल बोलना, विपक्षियों पर अमर्यादित और अशोभनीय टिप्पणी करना मानो उनका धर्म हो गया              ेहै। इसके विपरीत युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की सरकार ने विधानसभा के चुनाव में किए गए अपने सभी वादे तीन वर्ष में ही पूरा कर दिखाया है। विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डा. नन्हकू यादव, गुलाम कादिर राईनी, अरुण कुमार श्रीवास्तव, परशुराम बिंद, असलम खां आदि मौजूद रहे।
उधर, कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बे में भी सपाजनों की ओर से घोसी के भाजपा सांसद हरिनरायन राजभर का पुतला फूंका गया। मुश्ताक अंसारी, मनोज यादव, धीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र यादव, रामदरश यादव, शिवकुमार आदि मौजूद रहे।  सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष असलम खान के नेतृत्व में मंगलवार की देर दोपहर में घोसी के भाजपा सांसद हरिनरायन राजभर का पुतला फूंका गया। सपा व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि अशोभनीय टिप्पणी करने वाले सांसद को तत्काल बर्खास्त किया जाए। पुतला फूंकने के दौरान व्यापार सभा के सदानंद यादव, त्रिलोकी यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें