फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Mon, 13 Apr 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 सदर कोतवाली के किलाकोहना मुहल्ले में रविवार की रात चोरों ने सराफा व्यापारी के घर का ताला तोड़कर साढ़े तीन लाख रुपये नगद और लाखों के जेवर चुरा ले गए। सोमवार की सुबह वारदात की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

किलाकोहना मुहल्ला निवासी सुनील वर्मा की रेवतीपुर में सराफा की दूकान करता है।

 वह दो दिन पूर्व अपने बच्चे का उपचार कराने मुंबई गया था। उसकी पत्नी बरखा वर्मा रविवार को मकान में ताला बंदकर रेवतीपुर अपने ससुराल चल गई। ऐसे में रविवार की रात चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर घुस गए और आलमारी तोड़कर उसमेें रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपये नगद एवं तीन लाख के जेवर उठा ले गए।


सुबह जब पड़ोस के लोगों ने मकान के दरवाजे का          ताला टूटा देखा तो इसकी जानकारी सराफा व्यापारी कीपत्नी को दी। खबर फैलते ही लोगों एवं सराफा व्यापारियों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग गई। इस मामले में पीड़िता की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें