क्षेत्र को चंदौली जनपद के सैयदराजा से जोड़ने वाला मार्ग एनएच 24 अब जल्द ही दुरुस्त होगा। एनएचएनआई के अधिकारियों ने हाईवे मरम्मत का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है।
एनएच 24 की मरम्मत का कार्य 22 करोड़ की लागत से दिसंबर 2012 से लगा है। जिसकी मियाद 13 जून 2014 को खत्म हो गई थी और कार्य पूर्ण नहीं हो सका था। इस उदासीनता पर ठेकेदार की पांच फीसदी धनराशि की कटौती कर कार्य पूर्ण कराने की मियाद बढ़ा दी गई थी।
ठेकेदार के बार-बार की उदासीनता के चलते बार बार मरम्मत कार्य पूरा करने का समय बढ़ता गया लेकिन मात्र 45 प्रतिशत ही कार्य अब तक पूर्ण हो पाया है। कंजहरा से लेकर तलासपुर मोड़ तक 2012 से अब तक मात्र मिट्टी का कार्य करा कर छोड़ दिया गया है और तलासपुर मोड से बरूईन मोड़ तक कोई कार्य नहीं किया गया।
विभागीय दबाव के कारण एक बार फिर एनएचएआई के अधिकारियों ने ठेकेदार को फटकार लगाते हुए उसके 5 प्रतिशत धनराशि की कटौती की है। साथ ही 15 जनवरी 2016 तक एनएच पर बरूईन मोड़ से तलाशपुर मोड़ तक की मरम्मत का कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। एनएच 24 पर गिट्टी गिराने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
एई सत्येंद्र कुमार ने बताया कि ठेकेदार को कड़ी चेतावनी दी गई है और 15 जनवरी तक बरूईन से तलाशपुर मोड़ तक कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है।