फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में तब्दील सोनवल-मिर्जापुर मार्ग, आवागमन करना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के मिर्जापुर गांव से होते हुए ताड़ीघाट रजबाहा पुलिया से लेकर सुहवल-ढढ़नी मार्ग तक जाने वाला मार्ग जिसकी लंबाई करीब डेढ़ किमी है। पूरी तरह खराब हो चुकी है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। सड़क की ऊपरी सतह की गिट्टी पूरी तरह उखड़ चुकी है। मार्ग की दुर्दशा जहां भ्रष्टाचार की पोल खोल रही है। वहीं विभागीय उदासीनता भी लोगों की जुबान पर है।
विज्ञापन

मार्ग की हालत यह है कि थोड़ी सी लापरवाही पर पैदल, साइकिल और अन्य वाहन सवार आए दिन गिरकर गंभीर रूप से घायल हो जा रहे हैं। सरकार सड़कों को गड्ढामुक्त करने की बात कह रही है लेकिन किसी स्तर से सड़क की बदहाली को दूर कराने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सड़क के निर्माण में निर्धारित मानकों की धज्जियां किस कदर उड़ाई गई है, इसका अंदाजा मार्ग की मौजूदा स्थिति को देखकर लगाया जा सकता है। ग्रामीणों ने मार्ग का जीर्णोद्धार जल्द न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षतिग्रस्त मार्ग से आवागमन करने वाले ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें