फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: संपत्ति विवाद में पिता की हत्या, वारदात के बाद बेटा फरार, बहू हिरासत में

Thu, 04 Mar 2021 12:21 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
थाने के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के फूली गांव में पारिवारिक विवाद में बुधवार की शाम चार बजे पुत्र ने पिता को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। 

विज्ञापन


गांव निवासी शहमीर अंसारी (50) घर पर ही मौजूद थे। भदोही की किसी कालीन कंपनी में काम कर रहा उनका बड़ा पुत्र अजहर अंसारी पत्नी के साथ पहुंचा और प्रापर्टी में बंटवारे को लेकर पिता शहमीर अंसारी से कहासुनी करने लगा। पिता-पुत्र की बात इतनी बढ़ गई कि गुस्साए पुत्र ने लाठी से पिता के सिर पर दो बार प्रहार कर दिया। चोट लगने से शहमीर अंसारी लहूलुहान होकर फर्श पर गिर पड़े।

इधर, महिलाओं के शोर मचाने पर जब-तक आस-पास के लोग मौके पर पहुंचते हत्यारोपी पुत्र वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


साथ ही मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। थानाध्यक्ष कमलेश पाल ने बताया कि मृतक की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है, जबकि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें