गाजीपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर नंदगंज-गाजीपुर सिटी खंड के दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में 13 मार्च से प्री-नान इंटरलाकिंग, 21 से 25 मार्चतक नान-इंटरलाकिंग कार्य तथा पांच मार्च से गाजीपुर सिटी स्टेशन पर तीसरी लाइन के ब्लॉक लिए जाने के कारण विशेष गाड़ियों का शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन, मार्ग परिवर्तन एवं नियंत्रण रहेगा। जनसंपर्कअधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि 05,08, 12, 15, 19 एवं 22 मार्च को आनन्द विहार टर्मिनस से चलने वाली 02234 आनन्द विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी औड़िहार जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। 06,09, 13, 16, 20 एवं 23 मार्च को गाजीपुर सिटी से चलने वाली 02233 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी औड़िहार जंक्शन से चलाई जाएगी। 05,07, 12, 14, 19 एवं 21 मार्च को बान्द्रा टर्मिनस से चलने वाली 09041 बान्द्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी औड़िहार जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। 07,09, 14, 16, 21 एवं 23 मार्च को गाजीपुर सिटी से चलने वाली 09042 गाजीपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी औड़िहार जंक्शन से चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 04,06, 07, 09, 11, 13, 14, 16, 18, 20, 21 एवं 23 मार्चको आनन्द विहारटर्मिनस से चलने वाली 02220 आनन्द विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी औड़िहार जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। 05,07, 08, 10, 12, 14, 15, 17, 19, 21, 22 एवं 24 मार्चको गाजीपुरसिटी से चलने वाली 02219गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी औड़िहार जंक्शन से चलाई जाएगी। 07,14 एवं 21 मार्च को कोलकाता से चलने वाली 03121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी बलियास्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। बताया कि 08,09, 15 एवं 22 मार्च को गाजीपुर सिटी से चलने वाली 03122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता विशेष गाड़ी बलियास्टेशन से चलाई जाएगी। 04,11 एवं 18 मार्च को कोलकाता से चलने वाली 03125 कोलकाता-गाजीपुर सिटी विशेष गाड़ी वाराणसीसिटी स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। 05,12 एवं 19 मार्च को गाजीपुर सिटी से चलने वाली 03126 गाजीपुर सिटी-कोलकाता विशेष गाड़ी वाराणसीसिटी स्टेशन से चलाए जाएगी।