फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कोई पी रहा शराब तो कोई कर रहा जनता से दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शांति और कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी उठाने वाले पुलिस महकमे के चंद लोगों की वजह से खाकी पर दाग लग रहे हैं। इनमें कोई कोई जनता से दुर्व्यवहार कर रहा है तो शासकीय कार्य में लापरवाही। शराब के नशे में मेस मैनेजर तक से उलझने के मामले सामने आए हैं। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक सख्त हैं। वह मामला संज्ञान में आते ही कार्रवाई कर रहे हैं। लेकिन, उन्हें भी उच्च अधिकारियों को इन मामलों का जवाब देना पड़ रहा है। इन मामलों का जिले की छवि पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस माह 9 जून से 15 जून तक की ही बात करें तो 7 सिपाहियों ने विभाग की छवि को धूमिल करने की कोशिश की। इनमें किसी ने शराब पीकर वरिष्ठ से दुर्व्यवहार किया तो किसी ने शासकीय कार्यों में लापरवाही की। हालांकि इन सब के खिलाफ पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने एक्शन भी लिया है।

करंडा में तैनात मुख्य आरक्षी आशुतोष पांडेय, थाना शादियाबाद के आरक्षी पीयूष प्रताप राव और आरक्षी शक्ति सिंह के अलावा सैदपुर के आरक्षी विनीत कुमार गौतम ने शासकीय कार्यों में शिथिलता व लापरवाही की। हालांकि इन सभी को 15 जून को एसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में मुख्य आरक्षी रामधनी यादव और आरक्षी मनीष कुमार ने शराब पीकर मेस मैनेजर से दुर्व्यवहार, अनुशासनहीनता और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। इन्हें 13 जून को निलंबित कर दिया गया।

मुहम्मदाबाद थाने के मुख्य आरक्षी महेंद्र तिवारी ने नौ जून को जनता से दुर्व्यवहार किया था। प्रकरण संज्ञान में आने पर एसपी ने तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही जांच कराई जा रही है। दोषियों पर कार्रवाई की गई है। साथ ही विभागीय जांच भी कराई जा रही है। - ओमवीर सिंह, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें