फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: किसी ने कर्ज तो किसी ने जमीन बेचकर दिए रुपये, बदले में मिले फर्जी नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। दस-दस लाख रुपये लेकर बिना परीक्षा दिलाए बिहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने वाले गिरोह पर 24 घंटे मेंं चार और मुकदमे रेवतीपुर थाने में बुधवार की रात दर्ज हुए। अब तक इस गिरोह पर 12 मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन

मामले के मुख्य आरोपी विनोद और कृष्णा गिरफ्तार हुए हैं, जबकि 9 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़ितों में किसी ने कर्ज लिया तो किसी ने पिता की जमीन बेचकर नौकरी के लिए रुपये दिए। लेकिन बदले में ठगों ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया।
मुजफ्फरनगर (बिहार) के करजा थाना क्षेत्र के महम्मतपुर ऐसमा, विशुनपुर निवासी रुमी कुमारी ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि पिता ने उसके और उसके पति के सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर बेटी को 20 लाख रुपये दिया था। इसके लिए उन्होंने अपनी जमीन तक बेंच दिया।
विज्ञापन

वहीं पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के परसावना मदन गांव निवासी नवीन ठाकुर ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक उनके पिता 4.35 लाख रुपये कर्ज लेकर दिया था। पूर्वी चम्पारण सुगौली निवासी श्यामपुर बरवां निवासी गुड्डू कुमार ने भी मुकदमा दर्ज कराया है।
उन्होंंने ये रुपये उनके पिता ने जमीन बेचकर दिया था। पूर्वी चंपारण (बिहार) के सुगौली थाना क्षेत्र के श्यामपुर बरवां गांव निवासी अंजय ने भी मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने अपने पिता से पांच लाख रुपये मांगकर दे दिया तो वह बोले तुम्हारा काम तीसर बैंच में होगा।
विज्ञापन

तुम जाओ घर मोबाइल नंबर से बात होगी। उसके एक माह बाद नंबर पर कभी स्विच ऑफ तो, कभी पूरी रिंग जाने के बाद भी कॉल रिसीव नहीं होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें