फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ने मनाया, अधिकतर आज मनाएंगे ‘खिचड़ी’

Wed, 14 Jan 2015 11:03 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बुधवार को मकर संक्रांति परंपरागत तरीके से मनी। हालांकि रात में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के कारण अधिकतर लोग आज गुरुवार को पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन


कई घरों में आज ही लोगों ने लाई-चूड़ा दही का स्वाद चखा, वहीं शाम को खिचड़ी का। हालांकि युवाओं और बच्चों में बुधवार को ही पर्व मनाने का उत्साह दिखा। घरों के छतों पर म्यूजिक सिस्टम लगाए बच्चे और युवा शाम तक पतंग उड़ाते दिखे।

मकर संक्रांति में शहर  के गंगा घाटों पर भोर ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। जैसे-जैसे समय बीतता गया, वैसे-वैसे भीड़ भी बढ़ती गई।

शहर के ददरीघाट, चीतनाथ घाट, कलेक्टर घाट, बूढ़ा महादेवा घाट, अन्जही घाट, पोस्ता घाट, नवापुरा घाट, सिकंदरपुर घाट, पोस्ता घाट सहित अन्य घाटों पर गंगा स्नान के लिए पूरे दिन स्नानार्थियों पहुंचे।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा भीड़ चीतनाथ और ददरीघाट पर रही। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश श्रद्धालु इन्हीं गंगा घाटों पर पहुंचे। लोगों ने गंगा स्नान कर घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजन-अर्चन कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

स्नान करने वालों में महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। पूरे आस्था के साथ गंगा में गोते लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान-पुण्य किया।

कई गंगा घाटों पर गंदगी के कारण स्थानार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाटों पर भी गंगा स्नान से लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पर्व मनाने वालों ने लाई-चूड़ा और दही खाई। वहीं शहर सहित अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आज मकर संक्रांति का पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें