फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: साधु बनकर भिक्षा मांग रहे थे सोहराब, शहजाद और नियाज, शांतिभंग में जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। साधु बनकर भिक्षा मांग रहे तीन बहुरुपिये काे भाजपा नेता ने शुक्रवार की सुबह सुकहा गांव से पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम न्यायालय में पेश करते हुए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान मऊ जनपद निवासी सोहराब, शहजाद और नियाज के रूप में हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी शिवकुमार गुप्ता की सुकहा स्थित कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग पर फर्नीचर और कपड़ की दुकान है। भाजपा के सेक्टर प्रभारी शिवकुमार गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वे दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान गेरुआ वस्त्र धारण कर तीन साधु भिक्षा मांग रहे थे। तीनों से नाम-पता पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हम लोग गोरखनाथ मठ से जुड़े हैं। इसके बाद पूछताछ करने पर तीनों आनाकानी करने लगे। जोर देकर पूछा गया तो सभी ने बताया कि हम लोग एक समुदाय से संबंध रखते हैं और तीन पीढि़यों से साधु रूप में भिक्षा मांगते चले आ रहे हैं। तीनों ने अपना नाम मऊ जनपद के दोहरीघाट थाना के अतरसांवा गांव निवासी सोहराब खान, शहजाद खान और नियाज बताया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा नेता शिवकुमार गुप्ता की तहरीर पर भेष बदलने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों को शांतिभंग में चालान कर एसडीएम कोर्ट पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें