बिहार सीमा स्थित नुआंव में बंधे पशु।
- फोटो : अमर उजाला
अंधेरा होते ही पार करा देते हैं पशु
जनपद की सीमा में 13 किमी के दायरे में पशुओं को तस्कर बिचौलियों के माध्यम से आसानी से पार करा देते हैं। इसका प्रमाण भी गंगा नदी के किनारे मिल जाता है। बताते हैं कि महाबलपुर गंग बरार, सिकंरदरपुर, गोसंदेपुर गंगबरार, चकेरी घाट, चोचकपुर पीपा पुल के पास, चोचकपुर पंप कैनाल, झपरा मंझरिया में खेत के पास से गुजरी गंगा नदी में इस समय रेत ही रेत दिखाई दे रही है।