करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बथोर गांव मोड़ के पास शनिवार की देर शाम चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक तस्कर को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद तस्कर का चालान कर दिया।
अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर पुलिस टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर तलाशी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने एक किलो गांजा बरामद किया। थानाध्यक्ष जितेंद कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।