फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लॉक लेकर बदला गया स्लीपर, बाधित रहा परिचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर रेलपथ अभियंत्रण विभाग द्वारा रविवार की सुबह 8.55 बजे से दोपहर 12.55 बजे तक चार घंटे तक अप रेलवे लाइन में मेगा ब्लॉक लगाकर स्लीपर बदलने का कार्य ट्रैक रिनीवल सिस्टम मशीन द्वारा किया गया। इससे अप रूट पर संचालित ट्रेनों का परिचालन चार घंटे तक बाधित रहा। ऐसे में पूछताछ केंद्र पर ट्रेन संबंधित जानकारी के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

इधर मेगा ब्लाक के कारण ट्रेनों के विलंबित होने से स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जीआरपी भ्रमण करती नजर आई। दोपहर 12.55 बजे के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ। मेगा ब्लाक से अप में पटना- वाराणसी मेमो पैसेंजर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पैसेंजर निर्धारित समय से घंटों विलंब से दिलदारनगर स्टेशन पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्लीपर बदलने के चल रहे कार्य को देखते हुए बक्सर के सहायक अभियंता, रेल पथ निरीक्षक दिलीप कुमार, स्टेशन प्रबंधक नफीस अहमद खां, टीआरडी के अखिलेश कुमार, परिचालन निरीक्षक सजंय कुमार आदि मौजूद रहे। इस संबंध में यातायात निरीक्षक संजय कुमार ने बताया की अप में रेल स्लीपर बदलने के कारण चार घंटे तक परिचालन बाधित रहा है।
औड़िहार-माहपुर के मध्य रेलवे फाटक बंद
खानपुर। औड़िहार- माहपुर के मध्य रेलवे फाटक संख्या वन सी को रविवार को बंद कर दिया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक एसजे यादव और आरपीएफ, आरपीएसएफ कर्मी औड़िहार, गाजीपुर के सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्य प्रदीप कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर योगेश शर्मा के निर्देशन में फाटक बंद कर दिया गया। औड़िहार आरपीएफ प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि आमजनों की परेशानियों को देखते हुए रेलवे गेट के पास अंडर बाईपास बनाया गया है, जो खोल दिया गया है। फाटक रेलवे की सुविधा के लिए बंद कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें