फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता वृद्ध का मिला कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय गांव के सिवान में मंगलवार को एक गड्ढे में नर कंकाल मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। शिनाख्त होने के पर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वृद्ध की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह 18 दिन से घर से लापता था।
विज्ञापन

दोपहर में गेहूं की कटाई करने जा रहे मजदूरों ने गड्ढे में नर कंकाल देखने के बाद घटना की जानकारी पुलिस और ग्रामीणों को दी। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कंकाल के पास मिले चप्पल और कपड़े के आधार पर मृतक की पहचान सेवराई दलित बस्ती निवासी रामलाल राम (78) के रूप में हुई। सूचना पाकर मृतक के पुत्र मौके पर पहुंच गए। सुभाष कुमार ने बताया कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह बीते दो अप्रैल से ही घर से गायब थे। आसपास इलाकों में काफी खोजबीन की गई ,लेकिन उनका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पाकर चौकी पर पहुंचे सेवराई ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र सिंह यादव एवं अन्य ग्रामीणों ने पंचनामा कर दाह संस्कार के लिए नर कंकाल को वापस ले लिया गया। परिजनों ने बताया कि रामलाल की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें