फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नागपुर को 2-1 से हराकर सीवान अगले चक्र में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। अष्ट शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेंट का सातवां मैच शनिवार को ज्वाला मित्र मण्डल नागपुर एवं यूनाइटेड क्लब सीवान के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सीवान की टीम ने 2-1 के अंतर से मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

प्रथम हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में यूनाइटेड क्लब सीवान के काशिफ ने फ्री किक को सीधे गोल पोस्ट में भेजकर कर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। नागपुर के खिलाड़ियों ने कई प्रयास किए लेकिन सफलता नहीं मिली। दूसरे हाफ के 18वें मिनट में नागपुर के कैलोश ने गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी दिला दी। मैच समाप्त होने पर दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं। दर्शकों की मांग पर 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया। पहले हाफ में सीवान के सफाया ने गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। नागपुर के खिलाड़ियों ने कई प्रयास किए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। रेफरी की भूमिका मुजफ्फरपुर के राजू ने निभाई। मैन आफ द मैच का पुरस्कार यूनाइटेड सीवान के खिलाड़ी सफाया को मिला। रविवार को नार्थ ईस्ट क्लब गुवाहाटी एवं काठमांडू की टीम के बीच मैच खेला जाएगा। मैच की विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख चन्दा यादव, भाजपा नेता दिनेश वर्मा, बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब राम रहे। उनका स्वागत अध्यक्ष तेजबहादुर यादव ने माल्यार्पण कर किया। संचालन रामजी गिरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें