फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राजस्व टीम ने पट्टे की भूमि को कराया अतिक्रमण मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। डीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार पंकज कुमार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने स्थानीय गांव के दलित बस्ती स्थित पट्टे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। साथ ही चेताया कि पुन: अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय गांव के दलित बस्ती निवासी अयोध्या राम और जगेश्वर पासी ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कृषि योग्य भूमि पर दिए गए पट्टा के जमीन को गांव के ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया। पीड़ित द्वारा किए गए शिकायत के मामले में उपजिलाधिकारी सेवराई के आदेश के बावजूद भी तहसील प्रशासन पट्टा की जमीन पर कब्जा नहीं दिला सका। थकहार कर पीड़ित ने इसकी शिकायत डीएम आर्यका अखौरी से की। डीएम ने तहसीलदार रामजी को एक सप्ताह के भीतर पीड़ित की जमीन कब्जा मुक्त कराकर कब्जा दिलाने का आदेश दिया था।
तहसीलदार ने नायब तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम गठित की थी। राजस्व टीम ने पट्टे की जमीन को मुक्त कराने के साथ पट्टेदारों को भूमि सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में तहसीलदार रामजी ने बताया कि भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए राजस्व टीम गठित की गई थी। पट्टे की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के साथ पट्टेदारों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें