विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतदान कार्मिकों को मतदेय स्थलों पर रवाना के लिए विभिन्न स्थलों को चयनित किया गया है। इन्हीं स्थानों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
जिला मजिस्ट्रेट-जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि जहां से पोलिंग पार्टियां मतदान से एक दिन पूर्व छह मार्च को प्रस्थान करेंगी। उन स्थानों में 373- जखनिया (अजा) का रवानगी स्थल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), 374-सैदपुर (अजा) पीजी कालेज गोराबाजार, 375-गाजीपुर न्यू स्टेडियम ग्राउंड (आरटीआई), 376-जंगीपुर न्यू स्टेडियम ग्राउंड (आरटीआई), 377-जहूराबाद स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय, 378-मुहम्मदाबाद रामलीला मैदान लंका एवं 379-जमानिया विस के कार्मिकों की रवानगी राजकीय पालिटेक्निक कालेज से होगी। बताया कि सात मार्च को मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों की तरफ से सील्ड ईवीएम, वीवीपैट एवं गोपनीय अभिलेख कृषि उत्पादन मंडी समिति जंगीपुर में बने स्ट्रांग रूमों में जमा किया जाएगा।