फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बैनामे की दरों में विसंगति पर 11वें दिन भी धरना, डीएम से बातचीत बेनतीजा

विज्ञापन
स्व. रामकरन यादव दादा स्मृति हाल में कार्यबहिष्कार व धरने को लेकर बैठक करते कलेक्ट्रेट व तहसील  - फोटो : 1
विज्ञापन
गाजीपुर। अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों का तहसीलों में धरना सोमवार को 11वें दिन भी जारी रहा। बैनामा की दरों में विसंगति और खतौनी में अंश निर्धारण की समस्या को लेकर अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने राइफल क्लब में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से मुलाकात की, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक पांच अगस्त को जारी आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक रजिस्ट्री कार्य का बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शशिकांत सिंह यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया। इसके बाद रामकरन दादा स्मृति हॉल में बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने खतौनी में अंश निर्धारण यानी शेयर को लेकर भी समस्या उठाई।
उनका कहना है कि कई मामलों में अंश का निर्धारण गलत होने से बैनामा कराने वाले लोगों के साथ अधिवक्ताओं को भी परेशानी हो रही है।
सैदपुर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि समस्या को लेकर जिलाधिकारी और राज्यमंत्री रविंद्रनाथ जायसवाल से भी मुलाकात की जा चुकी है। अधिकारियों की ओर से समस्या के समाधान पर विचार करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन अध्यक्ष शशिकांत सिंह यादव ने कहा कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो अधिवक्ता आगे की रणनीति तय करेंगे।
इस अवसर पर सेवराई बार एसोसिएशन अध्यक्ष पारस राम, जमानियां अध्यक्ष जय प्रकाश, रामदुलार राम, संतोष कुमार समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

स्व. रामकरन यादव दादा स्मृति हाल में कार्यबहिष्कार व धरने को लेकर बैठक करते कलेक्ट्रेट व तहसील - फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें