फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा के बहाव में बहे रामपुर पीपा पुल के 40 पीपे, आवागमन ठप

विज्ञापन
गहमर घाट के किनारे गंगा में बहे रामपुर-बच्छल का पूरा पीपा पुल को बांधते कर्मचारी। स्रोत- ग्रामी
विज्ञापन
सेवराई। तहसील क्षेत्र के रेवतीपुर स्थित रामपुर पीपा पुल के 40 पीपे सोमवार को गंगा में तेज बहाव से बह गया। पीडब्ल्यूडी के कर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बारा फिरोजपुर पीपा पुल के पास कड़ी मशक्कत के बाद सभी पीपा को किनारे लगाकर सुरक्षित किया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन संतोष कुमार वैष्णवी ने बताया कि रेवतीपुर रामपुर पीपा पुल के 40 पीपे गंगा में तेज बहाव के कारण बह गए। इसकी सूचना मिलते ही अधिकारी व कर्मचारी पीपा को रेस्क्यू करने के लिए नाव से निकल पड़े।
इधर, जानकारी मिलते ही भूतपूर्व सैनिक चंदन सिंह भी ग्रामीणों के साथ नाव के से पहुंचे रेस्क्यू में मदद की। 15 जून तक खोल दिया गया था। पीपा को रेस्क्यू कराया गया है। साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें