फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने हत्यारोपी भाई के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा। बीमार मां से लड़ाई-झगड़ा कर रहे पिता को पुत्र ने काफी समझाया-बुझाया था। इसके बाद भी जब नहीं माने तो आरोपी पुत्र ने पिता को एक थप्पड़ मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गए और सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी सहम गया और शव को दूसरे कमरे में दफना दिया था। हालांकि घटना के दूसरे दिन स्वयं ही डायल-112 पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी थी। इधर सोमवार को बहन ने भाई के खिलाफ थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गांव के बाहर गोड़उर जाने वाली सड़क से धर-दबोचा। पूछताछ के बाद उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कृष्णकुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रामअशीष प्रत्येक दिन शराब पीकर घर आता था। आए दिन किसी न किसी बात को लेकर बीमार पत्नी को मारने-पीटने के साथ लड़ाई-झगड़ा करता था। इसके अलावा खेती योग्य भूमि भी उसने बेच दिया था। बीते 26 सितंबर की रात करीब 11 बजे रामअशीष घर आकर अपनी बीमार पत्नी अनिता देवी के साथ लड़ाई-झगड़ा करने लगे। इस पर हत्यारोपी पुत्र राहुल मिश्रा उर्फ धनंजय ने काफी समझाया-बुझाया पर वह नहीं माने, इस पर उसने पिता को एक थप्पड़ मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़े। इस घटना में रामअशीष के सिर में गंभीर चोट आने से मौत हो गई थी। भय के कारण पुत्र ने शव को बगल के कमरे में गाड़ दिया और उपर से ईंट रखकर छिपा दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मुकदमा दर्जकर आरोपी पुत्र का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें