जमानिया। क्षेत्र के ग्राम पचोखर में लालबचन राय के आवास पर बावनो दोनवार भूमिहार ब्राह्मण महासभा की बैठक सोमवार को हुई। इसमें अक्षयवर राय ने समाज के पात्र वंचित लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए सहयोग करने की अपील की। संजय राय ने संगठन के पदाधिकारियों को दायित्व सौंपने का आग्रह किया। रामकृष्ण राय ने संगठन के संचित कोष पर कहा कि अगर समाज के संपन्न लोग उदारतापूर्वक संगठन को अनुदान दें तो संगठन का कोष समृद्ध हो जाएगा। उन्होंने स्वयं पहल करते हुए संगठन को 11000 रुपये देने का संकल्प व्यक्त किया। कपिलदेव राय और कमलेश राय ने भारत सरकार द्वारा पारित कृषि विधेयक पर चर्चा का प्रस्ताव रखा। अश्विनी राय ने कृषि विधेयक पर चर्चा करते हुए इसे किसानों के हित में बताया। डा.द्वारिकानाथ राय को संगठन के नवीनीकरण के लिए अधिकृत किया गया। संचालन रामप्रवेश राय ने किया। इस मौके पर अशोक कुमार राय, शशि राय, शिवकुमार राय, श्रवण कुमार राय, हरिकेश्वर राय, रविंद्रनाथ राय, वेदप्रकाश राय, संतोष राय उपस्थित थे।