फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

विज्ञापन
शहर के रौजा तिराहे पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन की ओर से घोषित पूर्ण बंदी के दूसरे दिन रविवार को शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सार्वजनिक स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी लोगों से नियमों का पालन करने की अपील करते रहे थे। इस दौरान बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आई।
विज्ञापन

शुक्रवार की देर रात से शुरू पूर्ण बंदी के दूसरे शनिवार की सुबह से ही पुलिस ने सख्ती के साथ लागू करवाना शुरू कर दिया था। इसका नतीजा यह रहा कि शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में सन्नाटा छा गया। इस सख्ती का असर रविवार को भी दिखा। आज भी शहर की बाजारों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के चट्टी-चौराहों पर दुकानें बंद रहने से पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। दवा आदि की आवश्यक दुकानों को छोड़कर शेष सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रही। पुलिस की मुस्तैदी और पेट्रोलिंग की वजह से बाजारों में सन्नाटा छाया रहा और लोग अपने घरों में पड़े रहे। अधिकांश लोग बंदी की वजह से घर से नहीं निकले। कुछ जगहों पर सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों से पुलिस सख्ती से पेश आई। डांट-फटकार लगाते हुए पुलिस उन्हें वापस घर भेज दे रही थी। बंदी का पूर्ण पालन कराने में जहां सवारी वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक रही। वहीं, कुछ आवश्यक कार्य से घर से बाहर निकलने वाले लोगों को वाहनों की तलाश में दर-दर की ठोकरें भी खानी पड़ गईं। लंका बस स्टैंड पर सवारी वाहनों को दो दिन पहले ही खड़ा करवा दिया गया था। जिसकी वजह से कई लोगों की फजीहत हुई। बंदी के चलते पुलिस सड़कों पर दिनभर चक्रमण करती रही। बिना मास्क और हेलमेट पहने शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अनावश्यक घूम रहे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें