Mukhtar Ansari News: बीती रात गुस्साए लोगों ने नारेबाजी भी की थी। तब पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर लोगों को शांत कराया। शुक्रवार की सुबह मुख्तार के घर के साथ सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा।
मुख्तार अंसारी की मौत की खबर सुनते ही जहां परिजनों में मातम छा गया था। वहीं उसके समर्थकों में रोष व्याप्त था। बीती रात गुस्साए लोगों ने नारेबाजी भी की थी। तब पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर लोगों को शांत कराया। शुक्रवार की सुबह मुख्तार के घर के साथ सड़कों पर भी सन्नाटा दिखा।
बताया जा रहा है कि मुख्तार की मौत की खबर सुनते ही अफजल अंसारी का ब्लड प्रेशर हाई हो गया था। इस कारण वे बांदा नहीं जा पाए। वहीं, अन्य परिजन बांदा स्थित रानी दुर्गावती अस्पताल चले गए। अफजाल के मकान में भी सन्नाटा दिखा। उनके कमरे में मुख्तार के कई चित्र लगे हुए थे।