फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नगर में निकाली गई श्रीराम शोभायात्रा, फहरा भगवा पताका

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अन्य संगठनों की ओर से शुक्रवार को नगर में श्री राम शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्री राम, लक्ष्मण व मां जानकी की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में शामिल युवा अपने हाथों में भगवा पताका फहराते रहे।
विज्ञापन

नगर के नवाब साहब फाटक से श्री राम शोभायात्रा निकाली गई। नगर के टेढ़ीबाजार, मारकीनगंज, नखास, चीतनाथ, स्टीमरघाट, टाउनहाल, प्रकाश टाकीज, गांधीपथ, लालदरवाजा, मिश्रबाजार, विशेश्वरगंज, सकलेनाबाद होते हुए श्री राम शोभायात्रा लंका स्थित रामलीला मैदान पहुंची। रास्ते भर युवा डीजे के भक्ति गीतों के धुन पर थिरकते रहे। इस दौरान जय श्री राम व हर-हर महादेव का उद्घोष होता रहा। शोभायात्रा में महिलाएं भी शामिल रहीं। शोभायात्रा के आगे-आगे घुड़सवार चल रहे थे। शोभायात्रा के कारण नगर का माहौल भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शोभायात्रा को लेकर पूरे नगर में उत्साह का भाव देखा गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
पुष्पवर्षा करके किया स्वागत
गाजीपुर। नगर में श्री राम शोभायात्रा को देखने के लिए हर चौराहे, त्रिमुहानी पर लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। जगह-जगह महिलाओं व लोगों ने पुष्प वर्षा करके श्री राम शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा को देखने के लिए घरों की छतों पर महिलाओं की भीड़ देखी गई। शोभायात्रा में शामिल लोगों को जगह-जगह स्टॉल लगाकर पानी के पैकेट व शर्बत का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें