फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: अब तकनीक के साथ ही फ्रेंच और अरेबिक भाषा सीख सकेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अब पालीटेक्निक के छात्र तकनीकी ज्ञान के साथ ही फ्रेंच और अरेबिक जैसी विदेशी भाषाएं सीख सकेंगे। इससे उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे।
विज्ञापन

छात्रों के कौशल विकास और वैश्विक अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से एक अतिरिक्त भारतीय भाषा दक्षिण भारतीय भाषा तमिल, कन्नड़, तेलगू अथवा विदेशी भाषाओं अरेबिक एवं फ्रेेंच में दक्ष किए जाने के लिए काॅलेज में आगामी सत्र से ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। ये अल्पकालिक कोर्स तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ विदेशी भाषा सीखने का मौका देंगे, जिससे नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकें।
जिले में राजकीय पालीटेक्निक कालेज में तीन ट्रेड संचालित हैं। इनमें विद्युत, यांत्रिक एवं कृषि अभियंत्रण ब्रांच संचालित है। वर्तमान में कालेज में 479 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पॉलीटेक्निक के छात्र अब फ्रेंच और अरेबिक जैसी विदेशी भाषाएं सीख सकेंगे, जो उन्हें वैश्विक रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेंगी। यह पहल छात्रों के कौशल विकास और अंतरराष्ट्रीय कैरियर की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशी भाषा सीखने से अंतरराष्ट्रीय कंपनियों में नौकरी पाने में उनको आसानी होगी। ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करने के लिए भाषा विश्वविद्यालय के सहयोग से प्राविधिक शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। राजकीय पालीटेक्निक कालेज के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि भाषा संबंधी पाठ्यक्रम का संचालन आनलाइन मोड में कराया जाएगा। जिससे छात्रों को उनके नियमित अध्ययन में किसी भी प्रकार का व्यवधान न हो। अवकाश के दिनों में ही शनिवार एवं रविवार को किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में इन भाषाओं का बुनियादी कौशल विकसित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें