फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक एक्सप्रेस का ठहराव चार जुलाई से

Mon, 20 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
एक घंटा रुकी रही पैसेंजर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। रेलवे की तरफ से मुजफ्फरपुर से चलकर वलसाड़ जाने वाली श्रमिक एक्सप्रेस का स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली अप-डाउन की इस ट्रेन का ठहराव चार जुलाई से यहां होगा।
विज्ञापन


इस ट्रेन के ठहराव की यात्रियों की तरफ से काफी समय से मांग की जा रही थी। हालांकि इस ट्रेन का ठहराव ट्रायल के तौर पर छह माह के लिए निर्धारित है लेकिन बेहतर परिणाम मिलने पर इसे आगे के लिए बढ़ाया जा सकता है। मालूम हो कि यह ट्रेन गाजीपुर में रात में 11.57 पर आती है और 2 मिनट बाद गंतव्य के लिए रवाना होगी। इसी तरह डाउन में रात में 12.29 पर आकर 12.31 पर गंतव्य के लिए रवाना होगी। श्रमिक एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर यात्रियों में खुशी है। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सप्ताह में एक दिन सोमवार को अप एवं डाउन में चलने वाली इस ट्रेन का ठहराव चार जुलाई से होगा।

रेलवे की तरफ से जिले में कई विकास कार्य कराए जा रहे हैं। शहर के अफीम फैक्ट्री के पास क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान, घाट स्टेशन के पास वातानुकूलित सब्जी भंडारण केंद्र, गोड़ा शहरी के पास वाशिंग पिट का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अलावा स्टेशन पर तमाम यात्री सुविधाओं का विस्तार कराया जा रहा है। वीआईपी लाज का निर्माण कराया जा चुका है।
विज्ञापन

जबकि एस्केलेटर का निर्माण जोरशोर से कराया जा रहा है। इसी क्रम में रेलवे की तरफ से जिले के रेल यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरपुर से चलकर वलसाड़ को जाने वाली ट्रेन का सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव निर्धारित किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें