फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी से दूकानदारों की चांदी

Thu, 27 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
दीपावली के लिए मिश्रबाजार स्थित एक दूकान पर साड़ी की खरीददारी करतीं महिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
बाजार में इस बार बर्तन व्यवसायियों ने उच्च स्तरीय नॉन स्टिक बर्तनों को उतरा है। बर्तनों के लुक तो नए है, लेकिन दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। घरेलू बर्तनों की एक से बढ़कर एक रेंज सज चुुकी है। धनतेरस के एक दिन पहले से ही ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने बर्तनों की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर में फूल, स्टील और पीतल के बर्तनों की जमकर खरीददारी हो रही है। स्टील के बर्तन लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। इस बार बर्तन व्यवसायियों ने उच्च स्तरीय नॉन स्टिक बर्तन बाजार में उतारा है। जिसमें उपयोग के सभी बर्तन दूकानों पर उपलब्ध हैं। स्टील के बर्तनों में चम्मच से लेकर तमाम बड़े बर्तनों की वैराईटी बाजार में आ गई है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार स्टील के बर्तनों का लुक नया है। बाजार में उतरे नए लुक के स्टील के बर्तनों के दाम में कोई बढ़ोत्तरी नहीं है। फूल और पीतल के बर्तनों के लुक में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। लोग अपने बजट के अनुसार बर्तनों की खरीदारी करने में जुटे हैं। लाल दरवाजा स्थित अंश बर्तन भंडार के दूकानदार राजेश ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस बार स्टील, पीतल और फूल के बर्तनों में की कीमत में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। इस बार स्टील के बर्तन 150 रुपये किलो, फूल 500 रुपये किलो और पीतल 400 रुपये किलो की दर से बिक रहे हैं। बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही लोग बर्तनों की खरीदारी करने में लगे हुए हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राहकों की भीड़ सबसे अधिक बर्तनों की दूकानों पर दिखाई पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें