ग्राम पंचायत अधिकारी संघ की तरफ से अपनी मांग को लेकर किया जा रहा आंदोलन गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर विभिन्न विकासखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित सभा में वक्ताओं ने कोटेदार को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की।
मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार चौथे दिन गुरुवार को कर्मचारियों ने खंड विकास कार्यालय के सामने धरना देकर कार्य बहिष्कार किया। धरना में वक्ताओं ने कहा कि जब तक दोषी कोटेदार की गिरफ्तारी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्षता ईश्वरचंद्र राय एवं संचालन अजय कुमार कुशवाहा ने किया। मरदह संवाददाता के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी कंचन जायसवाल के ऊपर जानलेवा हमले के विरोध में कार्य वहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन किया गया।
वक्ताओं ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि मांग पूरा होने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर राजकुमार यादव, सचिन कुमार, रितेशचंद्र राय, जयप्रकाश यादव, रमेशचंद्र, राजेश कुमार, गुलाबचंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, रविशंकर सिंह, नवनीत तिवारी, शशिकांत शर्मा, चंद्रजीत सेहरा, जितेंद्र प्रसाद, शछिभूषण तिवारी, सोनी, प्रमिला, ओमप्रकाश आदि रहे।